कोरबा

डंडे से वारकर पहले गिराया जमीन पर…फिर बाइक सहित लूट लिए पैसे, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा – डंडे से वारकर जमीन पर गिराकर एक निजी कंपनी के कर्मचारी से बाइक की चॉबी व पर्स में रखे 2 हजार रुपए छिनकर उसकी मोटरसाइकिल में ही भाग निकले आरोपी को दीपका थाना पुलिस की टीम ने वारदात के 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार 25 मई रात 8.15 बजे एसटीएलएल कंपनी का कर्मचारी प्रार्थी सतीश कुमार पनागर (30) पिता भरत लाल निवासी विश्राम नगर झाबर किराना दुकान से सामान लेकर आते समय देवगांव सलिहापारा कसाईपाली निवासी गणेश उर्फ संजय कुमार अगरिया (22) पिता छतराम ने प्रार्थी के बाइक क्रमांक सीजी 12 बीए 7597 की चॉबी छिन लिया। इसके पहले डंडे से पैर पर आरोपी ने प्रहार किया। पर्स में रखे 2 हजार रुपए छिन लेने के बाद प्रार्थी के मोटरसाइकिल में ही आरोपी भाग निकला। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में गणेश उर्फ संजय कुमार के विरूद्ध धारा 394, 294, 506 बी, 323 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 सौ नगदी और छिनकर ले गए बाइक को कब्जे में लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर लेने कोर्ट में पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...