छत्तीसगढ़

दुर्लभ पीले पलाश की चमत्कारी महिमा ,तिजोरी में रखने से दूर होगी आर्थिक तंगी

पीला पलाश का फूल अपने अलग रंग की वजह से आकर्षण पैदा कर रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली रंगों का त्योहार है और प्रकृति ने भी तरह तरह के रंग इस संसार में बिखेर रखे हैं। होली के इस फागुनी मौसम में शहर से बाहर निकलते ही पलाश या टेसू के वृक्ष बहुतायत में नजर आते हैं। होली के समय इन पेड़ों पर खिले फूल सभी की निगाहें अपनी ओर खींच रहे हैं। आमतौर पर पलाश के फूल चटक लाल रंग के होते हैं, लेकिन जानकार बताते हैं कि कुछ दुर्लभ पलाश ऐसे भी हैं जिनका रंग सफेद काला और पीला होता है । इन रंगों के टेसू फूल के बारे में अधिकांश लोगों ने सिर्फ सुना है क्योंकि ऐसे फूल सामान्यतः दिखते नहीं। मगर तखतपुर के बेलपान में रहने वाले डॉ शोभा राम ध्रुव के पास एक ऐसा दुर्लभ पेड़ है जिस में पीले रंग के टेसू के फूल खिलते हैं ।दुर्लभ होने की वजह से इन फूलों को लेकर कई तरह की किवदंती भी विख्यात है। तखतपुर क्षेत्र में हर बार की तरह इस बार भी पीले रंग के यह दुर्लभ टेसू के फूल लोगों के लिए कौतूहल का विषय है। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार पीले पलाश के वृक्ष को देव तुल्य माना गया है। जानकार बताते हैं कि इससे कई औषधियों का निर्माण भी होता है । फूल के अलावा इस पेड़ के पत्ते ,टहनी छाल सब कुछ विशेष है। इस फागुनी महीने में यह पेड़ भी पीले पलाश के फूलों से लद गया है , जिसे देखने लोग अक्सर चले आते हैं । दावा किया जा रहा है कि यह फूल चमत्कारी हैं और इन्हें अपनी तिजोरी में रखने से धन धन की बारिश होती है।

कहते हैं पुराने जमाने में यह किवदंती विख्यात थी की पीले पलाश के फूल का रसपान करने से व्यक्ति अदृश्य हो जाता था। तंत्र मंत्र सिद्धि में भी पीले पलाश के फूल का प्रयोग किया जाता था। इस मान्यता के पीछे क्या कारण होंगे, यह कहना तो मुश्किल है , लेकिन आयुर्वेद में आज भी पलाश के फूलों का प्रयोग कई दवाओं में किया जाता है। पीला पलाश का फूल अपने अलग रंग की वजह से आकर्षण पैदा कर रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...