बिलासपुर

केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख…डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्रदेश संयोजक अमर अग्रवाल ने ली प्रेसवार्ता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय बजट 2026 को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं केंद्रीय बजट के प्रदेश संयोजक व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बजट को कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में छत्तीसगढ़ के हितों का विशेष ध्यान रखा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए सबसे महत्वपूर्ण घोषणा जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में जनजातीय स्वास्थ्य वेधशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। बस्तर और सरगुजा जैसे अंचलों में विशेष रूप से पीवीटीजी बस्तियों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण हेतु अतिरिक्त बजटीय प्रावधान किया गया है। अरुण साव ने बताया कि राज्य के जनजातीय स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए वार्षिक खेल हब स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही खनिज परिवहन और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलवे परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि “धान के कटोरे” के रूप में पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य की साझा योजनाओं को मजबूती दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 8 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास के निर्माण हेतु केंद्रीय सहायता बढ़ाई गई है।

किसानों को डिजिटल रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को तेजी से लागू किया जाएगा। दुर्लभ खनिजों पर सीमा शुल्क में कटौती से राज्य के खनन उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बजट में लघु उद्योगों के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान कर औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रेल, सड़क, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। महिला सशक्तिकरण, पर्यटन क्षेत्र में 20 हजार से अधिक रोजगार, ई-बस सेवा विस्तार जैसे प्रावधान इस बजट को सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने इसे “विकसित भारत की ओर बढ़ता ऐतिहासिक विकास बजट” बताया। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन, सभापति विनोद सोनी, मीडिया प्रभारी केके शर्मा, सह-मीडिया प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,