मल्हार

जन जागरण रैली का भव्य आयोजन, श्री राम भक्तों में दिखा उत्साह …मंदिर निर्माण के लिए सहयोग अभियान

उदय सिंह

मल्हार-धर्म नगरी मल्हार में श्री राम मंदिर के निर्माण हेतु जन जागरण के लिए विशाल बाइक रैली का आज आयोजन किया गया ।नेता प्रतिपक्ष ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री की अगुवाई में विशाल बाइक रैली डिडनेश्वरी मंदिर प्रांगण से डीजे के साथ निकाली गई।

रैली मुख्य मार्ग से होते हुए बुधवारी चौक ,स्कूल चौक ,देवांगन मोहल्ला से होते हुए मेला चौक, मल्हार नगर के मुख्य द्वार से होते हुए बुढीखार जैतपुर के रास्ते केवट पारा, मेन रोड से वार्ड क्रमांक 6 होते हुए वापस डिडनेश्वरी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई।

पूरा मल्हार नगर युवकों की टोली और सैकड़ों बाइक से जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विदित हो कि इससे पहले भी मल्हार में 15 दिनों से सुबह भजन कीर्तन के साथ गलियों का भ्रमण रोज किया जाता है। जन जागरण हेतु युवकों की टोली घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर हेतु समर्पण राशि देने के लिए जागरूक कर रही है और विभिन्न आयोजन चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः मल्हार युवा सम्राट ग्रुप के युवाओं सहित ,अरविंद सोनी,आशुतोष पांडेय, अरविंद साहू, राजकुमार वर्मा ,अनिल पांडेय, संजय पांडेय, पप्पू पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, डाकेश्वर वैष्णव

ठा.धर्मेंद्र सिंह, कामता वर्मा ,ठाकुर प्रकाश सिंह ,ठाकुर अतुल सिंह ,अजित सिंह,शंकर सिंह,सुशिल चौबे, महेंद्र श्रीवास ठाकुर सूरज सिंह,ठा.सुरेश सिंह, आकाश पांडे, अजय कैवर्त अंकेश पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे

ठा. सुरेंद्र सिंह क्षत्री द्वारा बताया गया कि आज रात भर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है, तथा दिनांक 31 जनवरी को नगर में घर का भ्रमण करके श्री राम जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्रित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प...