कोरबा

रेंकी पॉवर प्लांट में हैमर प्लेट चोरी कर रहे.. चोरो को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा-दिनांक 31.05.2022 के रात्रि एसीबी इंडिया लिमिटेड रेंकी पॉवर प्लांट के सुरक्षा प्रभारी धनराज सिंह पिता राजबहादुर सिंह द्वारा गार्ड कमांडर बंसी दास व चंद्र कुमार के साथ प्लांट परिसर में पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी देखे कि पॉवर प्लांट के सीएचपी साईड में 03 चोर हैमर प्लेट की चोरी कर रहे थे जिसकी सूचना चौकी हरदीबाजार में दिया गया, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, लितेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना करने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी हरदीबाजार से पुलिस बल रवाना किया गया, पॉवर प्लांट रेंकी पहुंचकर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर चोरी करने वाले व्यक्तियों को पकड़ा गया जोे अपने पास 02-02 नग हैमर प्लेट रखे हुए थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: 01. कप्तान सिंह पिता पत्थर सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम नेवसा, 02. विष्णु कुमार पिता धीरपाल सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम नेवसा, 03. जलाराम पिता स्वर्गीय वीर सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम नेवसा सभी चौकी हरदीबाजर थाना कुसमुण्डा का निवासी होना तथा पॉवर प्लांट रेंकी से हैमर प्लेट चोरी करने प्लांट में घुसना बताये, प्रत्येक हैमर प्लेट की कीमत लगभग 5000/- रू., कुल जुमला 30,000/- रू. मौके पर बरामद किया गया।

उपरोक्त घटना के संबंध में आज दिनांक 01.06.2022 को प्रार्थी धनराज सिंह पिता राजबहादुर सिंह उम्र 48 वर्ष पता एसीबी इंडिया लिमिटेड रेंकी पॉवर प्लांट सुरक्षा प्रभारी के रिपोर्ट पर अपराध क्र 192/22 धारा 457,380,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया,आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा सदर 457, 380, 34 भादवि. का सबूत पाये जाने से आज दिनांक 01.06.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. धनंजय सिंह नेटी, सउनि. भारत सिंह मरकाम, आरक्षक 271 संजय चंद्रा, आरक्षक 166 तिपेन्द्र तंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...