जांजगीर चाँपा

ठगी, उठाईगिरी, चोरी के आलराउंडर अपराधी आए पकड़ में, लाखों का सोना, नगदी और बाईक बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा पुलिस ने चोरी, उठाईगिरी और ठगी करने वाले दो आलरांउंडर चोरों को गिरफ्तार किया है इन चोरों के खिलाफ कई थानों में नकली सोना खपाने, ट्रेन में उठाई गिरी करने सहित चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनो आरोपियों को 7 लाख 50 हजार रूपये कीमत के जेवर, नगदी रकम 49 हजार रूपये व चोरी के मोटरसायकिल के साथ किया गया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल निवासी संतोष भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 मई को उसे पिकप बेचने का बहाना कर दो लोग अपने साथ बिलासपुर ले जा रहे थे उनका सौदा 2 लाख 20 हजार रूपये में तय हुआ था। सब कुछ तय होने के बाद संतोष दोनों आरोपियों को गाड़ी देखकर बयाना देने के लिए अपने साथ नगदी रकम 49 हजार और 08 नग सोने का लॉकेट वजन लगभग एक तोला लेकर उनके साथ चल पड़ा अभी ये लोग तरौद फोर लेन के पास पहुॅचे थे कि दोनों आरोपी संतोष भारद्वाज का रूपये और सोने के लॉकेट वाला बैग छीनकर फरार हो गये। पीड़ित संतोष भारद्वाज की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश में 04 टीम का गठन किया गया। रास्तो में लगे आसपास सीसीटीवी कैमरा से आरोपियों के बाईक की जानकारी जुटाई गई तब पता चला कि उक्त बाईक महासमुंद जिले का है वाहन मालिक ने उक्त बाईक साल 2018 में बेच दिया था तब बाईक के खरीदार से पूछताछ की तो उस बाईक के ओडिसा बॉर्डर के ढाबा से दिनांक 31.122021 के देर रात्रि अज्ञात चोरी होने की जानकारी आई।

आगे विवेचना के दौरान पता चला कि ग्राम चरीदा थाना भिलाई जिला दुर्ग निवासी सागर राठौर अपने साथी के साथ कुछ दिन पहले जिला जांजगीर चाम्पा आया था और बहुत खर्च कर रहा था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी सागर राठौर अपने दोस्त हीरा यादव के साथ ओडीसा से चोरी किये गये बाईक में जांजगीर आया था और उसने 15 मई को एक प्लास्टिक दुकान में जाकर दुकानदार को नमुना के तौर पर एक टुकडा असली सोना दिखाकर नकली सोना का माल देकर 2 लाख 50 हजार रू की ठगी की थी। ठगी करने के बाद उसने 24 और 26 मई को अकलतरा बिलासपुर के बीच देर रात ट्रेन स्टेशन में उठाई गिरी करना तथा बिलासपुर से दुर्ग जाते समय रात्रि में रेल यात्रियों के बैग से सोने चांदी के जेवर चोरी स्वीकार किया तथा चोरी के जेवर व रकम अपने घर चरौदा थाना भिलाई 3 में रखना बताया जिसपर आरोपी की निशानदेही में जेवर एवं नगदी रकम बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से सोना, चांदी का जेवर कुल कीमती 7 लाख 50 रू . एवं नगदी रकम 49 हजार बाईक. सीजी 06 जीएच 5325 कीमती 25000 कुल जुमला कीमती 8 लाख 25 हजार रूपये का जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...