जशपुर

सब्जी पकाने के विवाद में गर्भवती पत्नी की हत्या…डंडे के वार से हुई मौत, 2 साल की मासूम के साथ फरार पति गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सब्जी पकाने की मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 को प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी ग्राम बेलसुंगा ने थाना नारायणपुर में सूचना दी कि उसकी बेटी कमला विश्वकर्मा की उसके पति स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा द्वारा हत्या कर दी गई है। कमला और स्वदेश पिछले कुछ वर्षों से साथ रह रहे थे और दोनों की एक दो साल की बेटी है। कमला छह माह की गर्भवती थी। घटना के दिन शाम करीब 7.30 बजे पति-पत्नी के बीच सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी स्वदेश ने आवेश में आकर पास पड़े लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही कमला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्ची को लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही थाना नारायणपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। फॉरेंसिक जांच कराई गई तथा मजिस्ट्रियल पंचनामा भी संपन्न हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मारपीट से आई गंभीर चोटें पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे उसके गृह ग्राम ढोढ़ीबहार, चौकी दोकड़ा से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना नारायणपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,