बिलासपुर

बीमा योजना के तहत बोनस मिलने का झांसा देकर 25 लाख रुपए ठगी का मामला…अब जाकर हुई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – फोन कॉल पर भरोसा न करने की चेतावनी बैंक प्रबंधन सहित साइबर अपराध से सुरक्षा के तमाम सुझाव दिए जाते है बावजूद इसके लोग बडे ही आसानी से ऐसे जालसाजों के चक्कर में पड़ रहे है और लालच में आकर अपनी कमाई लुटा रहे है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से ऐसी ही एक और ठगी की घटना सामने आई है, जिसमें प्रार्थी विनोद धुव्र उम्र 52 वर्ष से अज्ञात ठगों ने मोबाईल नंबर और नाम बदल बदलकर 25 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है, शातिर ठगों ने प्रार्थी के नाम बीमा योजना के तहत 80 हजार बोनस मिलने का झांसा दिया जिसके बाद जब प्रार्थी उनके जाल में फंस गया तो उसे उनकी पत्नी के नाम पर भी 1 लाख 20 हजार बोनस मिलने का झांसा दिया

जिसके लिए पहले पैसों की डिमांड की गई और फिर विभिन्न बैंक खातों में कई किस्तों में पैसे जमा कराए गए, कुल 6 महीनों में शातिर ठगों ने प्रार्थी से 25 लाख रुपए से अधिक रकम वसूल कर ली, जब इसके बाद भी पैसे नही मिले तो प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का अहसाह हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने विशाल शर्मा मोबाईल नंबर 8958201044 का धारक , आर.डी.सुब्रुमन्यम मोबाईल नंबर 7509868492 का धारक , डां. प्रभाकर प्रसाद मोबाईल नंबर 9319329375 का धारक , निशांत वर्मा मोबाईल नंबर 9911362085 का धारक , अनुराग नाम का ब्यक्ति के खिलाफ धारा 420-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...