जांजगीर चाँपा

नाबालिग बालिकाओं को भगाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने की सक्रियता से कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से दोनो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामले में नाबालिग पीड़िता 30.03.2024 के सुबह 11:40 बजे करीबन घर से निकली थी। जो शाम तक वापस नहीं आई। जिसपर परिजनों ने घटना की सूचना शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की शिवरीनारायण निवासी दिनेश केंवट के पास है। जिसपर पुलिस ने 10 अगस्त 2024 को आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जिसके कब्जे से पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का जुर्म कबूल कर लिया है। इसी तरह दूसरे मामले में पीड़िता19.07.2024 को सुबह घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आई। जिसपर परिजनों ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। जहा जांच में पता चला की गंगाजल निवासी राज वैष्णव ने नाबालिग को फुसलाकर अपने साथ रखा हुआ है। जिसपर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।

इन दोनो ही मामले में पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 366,376 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नीलमणी कुसुम प्रमोद महार, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,