मस्तूरी

अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब और बाइक जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनी एनीकट के पास घेराबंदी कर दो बाइक सवार लोगों को पकड़ा है, जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, मामले मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा मगरउछला गांव निवासी छोटू भार्गव एक नाबालिग के साथ बाइक क्रमांक  CG 10 AF 6150 में चकरभाठा की ओर से कोनी की तरफ प्लास्टिक की बोरी में अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर बेचने आ रहे थे,

जिन्हें पुलिस ने कोनी आम बगीचा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया है। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर