जांजगीर चाँपा

तीन पटवारियों की ग्रामिणों ने कर दी पिटाई, विडियो हुआ वायरल, आरोप है कि एक महिला के घर संदिग्ध हालत में मिले थे पटवारी, 01 जून का है विडियो

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का एक विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है इस विडियो में तीन पटवारियों की ग्रामीण जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक पटवारी की पत्नी भी मौके पर मौजूद है जिसने मौके पर जाकर अपने पति की करतूत को सबके सामने उजागर किया और ग्रामिणों के साथ वह भी तथाकथित महिला और पटवारियों पर गुस्सा उतार रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव में नैला पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन, अमोदा, धुरकोट के पटवारी बालमुुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास मानिकपुरी 01 जून की रात किसी महिला के घर खाना-पीना करने गये हुए थे जिस दौरान पटवारी संतोष मानिकपुरी की पत्नी को किसी ने इस बात की सूचना दे दी। पति के करतूत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ मौके पर पहुॅची और उसने ग्रामिणों को इकट्ठा कर लिया जिसके बाद सभी ने मिलकर उक्त महिला के घर से तीनों पटवारियों को बाहर निकाला और सवाल जवाब करने लगे इस बीच जमकर हंगामा हुआ कुछ लोगों ने पटवारियों की जमकर पिटाई भी कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का विडियो भी भीड़ में मौजूद लोगों ने बनाया और बीती रात किसी ने दर्जनों वाट्सएप ग्रुप में विडियो शेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि 01 जून की रात काफी देर तक यह पूरा हंगामा चला था मान मनौवल और लेन देन कर मामला निपटा भी लिया गया था मगर अब पूरा मामला सेाशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यह भी बताया जा रहा है कि पटवारी कई दिनों से उस महिला के घर आ रहे थे जिसकी भनक पटवारी की पत्नी और ग्रामिणों को लग चुकी थी और सभी सही मौके के इंतजार में थे।  जिले में पटवारियों के दिन खराब, लगातार विडियो आ रहे सामने जिले के पटवारियों का दिन फिलहाल सही नही चल रहा है पहले पामगढ़ और डभरा तहसील अंतर्गत दो पटवारियों का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारियों का महिला के घर आपत्ति जनक हालत में मिलने का विडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से राजस्व विभाग की लगातार बदनामी हो रही है।  

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...