छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर से किसे मिलेगी टिकट, इस पर कयास जारी, आशीष शुक्ला साबित हो सकते हैं डार्क हॉर्स

मुमकिन है कि अगले कुछ घंटों में या फिर एक-दो दिनों में इस पर से भी पर्दा उठ जाएगा

आकाश दत्त मिश्रा

रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ने 185 उम्मीदवारों का ऐलान किया, जिसमें छत्तीसगढ़ के भी 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। इसी के साथ यह चर्चा जोर पकड़ती जा रही है कि बिलासपुर में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौन होंगे। अलग अलग खेमों से अलग अलग नाम उभर कर सामने आ रहे हैं । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को बड़ा दावेदार माना जा रहा है तो वही आर एस एस के डॉक्टर विनोद तिवारी के नाम की भी चर्चा है, लेकिन इसी दौरान एक नया नाम तेजी से उभर कर सामने आया है और वह है अधिवक्ता आशीष शुक्ला का नाम। बताया जा रहा है कि बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए आशीष शुक्ला का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया है और इसी वजह से उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। फिलहाल दिल्ली में संसदीय समिति की बैठक चल रही है और दावा किया जा रहा है उसके बाद कभी भी बिलासपुर लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी के बतौर आशीष शुक्ला के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

अधिकांश लोगों के लिए आशीष शुक्ला का नाम भले ही अपरिचित हो लेकिन उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। खुद आशीष शुक्ला 15 वर्षों से बिलासपुर उच्च न्यायालय में शासकीय अधिवक्ता रहे हैं ,उनके पिता मदनलाल 1977 के दौरान जांजगीर से सांसद थे । उनका परिवार आर एस एस से जुड़ा हुआ है। आशीष शुक्ला भले ही सक्रिय राजनीति में ना रहे हो लेकिन उनके बड़े भाई एल्डरमैन मनीष शुक्ला किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी की पारिवारिक पृष्ठभूमि, वकालत का पेशा और साफ छवि की वजह से भारतीय जनता पार्टी उन पर दांव खेल सकती है। फिलहाल जो कुछ संभावित नाम सामने हैं उनमें आशीष शुक्ला की दावेदारी इसलिए भी बेहतर मानी जा रही है क्योंकि पार्टी ने खुद उन्हें इस वक्त दिल्ली बुलाया है और वे दिल्ली में ही है। अगर पूर्व सांसद मदन लाल शुक्ल के बेटे आशीष शुक्ला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाता है तो फिर इसे यह माना जाएगा कि पिछले कुछ समय से लगातार जो ब्राह्मण प्रत्याशी की मांग की जा रही थी, उस पर भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से निर्णय लिया है ।मुमकिन है कि अगले कुछ घंटों में या फिर एक-दो दिनों में इस पर से भी पर्दा उठ जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,