जांजगीर चाँपा

जिला हॉस्पिटल से विचाराधीन बंदी फरार, दुष्कर्म का है आरोपी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद किया गया था भर्ती, प्रहरी निलंबित

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के जिला हॉस्टिल जांजगीर से बलात्कार के मामले में सजा काट रहा विचाराधीन बंदी प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांजगीर थाने में फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिला जेल में सजा काट रहा बलात्कार और पाक्सों एक्ट का आरोपी बंदी दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 23 साल निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर को 24 मई को मुलमुला पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 363, 366, 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया थां। मंगलवार 07 जून को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहॉ उसे जनरल वार्ड में रखा गया था। 07 जून की रात करीब 12 बजे बंदी दुर्गा प्रसाद ने प्रहरी सोनू साहू से कहा कि उसे हथकड़ी चुभ रहा है थोड़ा ढीला कर दे। काफी अनुरोध पर प्रहरी ने हथकड़ी ढीला कर दिया जिसके बाद बंदी दुर्गा प्रसाद ने प्रहरी सोनू साहू से दवाई खाने के लिए पानी लाने की गुजारिश की जिस पर प्रहरी पानी लाने गया इसी बीच मौका देखकर बंदी दुर्गा प्रसाद हथकड़ी से हाथ बाहर निकाल कर फरार हो गया। वार्ड में मौजूद अन्य बंदी और मरीजों के परिजन उसे मना कर रहे थे मगर वह नही माना। बंदी के भागते ही हॉस्पिटल में अफरा तफरी मच गई हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य लोगों ने उसे आस पास ढूंढा भी मगर वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। देर रात रेलवे स्टेशन सहित आस पास तलाश की गई मगर वह नही मिला जिसके बाद जांजगीर थाने में बंदी के फरार होने की सूचना दी गई। जेलर डीडी टोंडर ने बताया कि फरार बंदी की सभी जगह तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...