बिलासपुर

महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी…लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है। योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के राज्य में लागू होने से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिल रही है। ग्राम दलदलीहा की माहेश्वरी बंजारे ने योजना से मिली राशि से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है,और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।दलदलीहा गांव की माहेश्वरी बंजारे ने सकरी बायपास रोड पर अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है इससे होने वाली आय से परिवार को आर्थिक मदद कर रही हैं। माहेश्वरी बताती है कि सरकार की ओर से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि उन जैसे गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद है। सरकार से मिली इस सहायता से उन्होंने चाय,नाश्ते का ठेला लगाया है,

और इससे कुछ अतिरिक्त कमाई कर रही है। माहेश्वरी ने इसे जरूरतमंद महिलाओं के हित में लिया गया सरकार का एक बड़ा कदम बताया है। सकरी की विकलांग महिला नीता सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार की इस पहल से हमें घर चलाने में मदद हो रही है, और हमारी छोटी- छोटी जरूरतें पूरी हो पा रही है। सकरी की रीता सूर्यवंशी ने कहा कि वह सिलाई मशीन चलाकर परिवार को सहारा दे रही हैं। सरकार की इस मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मदद मिल रही है। सरकार की इस योजना से जरूरत मंद महिलाओं को बड़ी मदद मिल रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 1000 रूपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जा रही है इस माह महिलाओं को योजना के तहत आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी