जांजगीर चाँपा

ऑपरेशन रेस्क्यू राहुल:- राहुल ने जिंदगी, तो बचाव दल ने चट्टानों से जीती जंग…. रेस्क्यू के 108 घण्टे, छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – हिम्मत और जीवन जीने की जीवटता के सामने कोई भी मुसीबत कट सकती है, जिसका जीता जागता उदाहरण राहुल बन गया है, जिसे बचाने रेस्क्यू टीम को 108 घण्टे तक लगातार ऑपरेशन चलाना पड़ा है, और राहुल को बचा लिया गया।

प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दुआएं की जा रही थी और हुआ भी वही जिला प्रशासन,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवानों ने आखिरकार जीत हासिल कर ली।

फ़िलहाल राहुल को चिकित्सकों की निगरानी में अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहाँ उसका उपचार किया जाएगा।

शुक्रवार को 2 बजे की घटना…

जांजगीर चाम्पा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहरिद गांव का 10 वर्षीय राहुल साहू पिता राम साहू रोज की तरह शुक्रवार दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था । दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला ।

परिजन भी इस बात से बेखबर थे । पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला , जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी । गड्ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है ।

बोरवेल का गड्ढा 80 फीट गहरा था, और बच्चा लगभग 65 फीट गहराई में फंसा था। जिसके बाद लोग मौके पर जुटते गए और फिर जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई थी।

मुख्यमंत्री ने पूरे रेस्क्यू मिशन पर रखी नज़र और दिए निर्देश

इस मामले के सामने आते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गंभीरता से राहुल को बचाने हर संभव प्रयास करने निर्देश देते रहे और पल पल का अपडेट लेते रहे उन्होंने अधिकारियों सहित राहुल के परिजनों से भी बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया कि राहुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

रोबोट की ली जा रही थी मदद

इस गंभीर रेस्क्यू ऑपरेशन को डील करने के लिए गुजरात से रोबोटिक्स विशेषज्ञ को भी यहाँ बुलाया गया था, जहाँ रोबोट की मदद से राहुल को बाहर निकालने कोशिश की गई, लेकिन राहुल के डर जाने और तकनीकी खामियों की वजह से रोबोट की मदद नही मिल सकी।

चट्टान बनी मुसीबत…

राहुल को रेस्क्यू करने के दौरान गहराई में खुदाई के बाद जो दीवार राहुल और बचाव दल के बीच आई थी वह चट्टान समस्या खड़ी कर रही थी,

जिसे ड्रिलर और मैनुअल दोनों ही तरीको से काटा गया जिसके वजह से ही जो समय का अंतराल था वह बढ़ने लगा था।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...