बिलासपुर

बिलासपुर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 महिलाओं की हुई मौत, खाना खाकर घर लौटने के दौरान ट्रेलर में जा घुसी अनियंत्रित कार…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर में जा टकराई। जिसमे मां बेटी सहित एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई। तो वही कार चला रहे युवक सहित एक अन्य को मामूली चोटे आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाले शर्मा परिवार के प्रीति शर्मा, बेटी श्रेया शर्मा और छोटी बेटी श्रुति शर्मा अंकित और अभिनव के साथ बुधवार की रात घर से खाना खाने के लिए रायपुर – रतनपुर रोड स्थित ढाबा गए थे।

जहां से लौटते समय जब वह सकरी के पास कार शो रूम के सामने पहुंचे थे तभी सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर पर पीछे से उनकी कार जा टकराई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई सकरी टीआई दामोदर मिश्रा ने बताया कि हादसे में प्रीति शर्मा (48 ) पति बरदानी लाल, बेटी श्रेया शर्मा (24) पति शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) पिता बरदानी की मौत हो गई है।

वही कार चला रहे अंकित और अभिनव को मामूली चोटे आई है। इधर मामले में सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,