जांजगीर चाँपा

बाजार में उपलब्ध पेंट से भी अच्छा होगा गोबर से बना हुआ पेंट,माताओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना ही राज्य सरकार का उद्देश्य…राजेश्री महन्त

सन्नी यादव

अकलतरा –छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महराज जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम लटिया के गौठान का निरीक्षण करने के लिए उपस्थित हुए। ग्राम के सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा गणमान्य नागरिकों ने उनका बड़े ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया। गौठान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की माताओं से पूछा कि राज्य में भूपेश बघेल जी की सरकार के द्वारा चलाया जाने वाला गौठान योजना आप लोगों को कैसा लग रहा है? उन्होंने बताया कि योजना अच्छी है, प्रथम बार जो जैविक उर्वरक का विक्रय किए थे उसकी राशि प्राप्त हो चुकी है।

बाद में बेंचे गए हैं उनका राशि प्राप्त होना बांकी है। राजेश्री महन्त जी ने उन्हें यथाशीघ्र बकाया राशि प्राप्त कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार के द्वारा गौठानों में पेंट निर्माण की योजना भी यथा शीघ्र प्रारंभ होगी, गोबर से बनने वाले पेंट बाजार में प्राप्त होने वाले पेंट से गुणवत्ता में किसी भी तरह से कम नहीं होगा। कीमत भी कम रहेगी, अब तक हम सभी अपने घरों के पूजा स्थल की लिपाई गोबर से किया करते थे किंतु अब गोबर से बने हुए पेंट से हम संपूर्ण घर की लिपाई लिए उपाय करेंगे। हमारे धर्म शास्त्रों में गोबर को पवित्र माना गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे ग्रह ग्राम में माननीय अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का आगमन हुआ है हम सभी उनके आभारी हैं उनके आगमन से गांव का विकास होगा, लोगों को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशांत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अकलतरा विकासखंड में कुछ गौठान बहुत ही अच्छे बने हुए हैं वहां अन्य गांव के महिला स्व सहायता समूह की माताओं को भ्रमण कराया जाना चाहिए ताकि इन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को प्राप्त होगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी अकलतरा ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया गया। विशेष रुप से जनपद सदस्य कमलेश सिंह, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे, लोक नारायण निर्मलकर, अलख श्रीवास, रविंद्र सिंह, जनपद सदस्य बिशन देवी मरकाम, गांव की सरपंच, महिला स्व सहायता समूह की माताएं, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वाहिद खान ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...