बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाटा शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बिलासपुर- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय चकरभाटा में शाला प्रवेश उत्सव आज दिनांक 18 जून शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे ।अन्य प्रमुख अतिथियों में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम आर्या अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,परदेशी ध्रुववंशी नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी,मनोज वर्मा एल्डरमेन, आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथमअतिथियों का स्वागत गीत सेश्रीमती मयूरिका पांडे एवं श्रीमती रिचा ताम्रकार द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत क्रमशः वरिष्ठ व्याख्याता सतीश तिवारी वरिष्ठ व्याख्याता वेद प्रकाश साहू, शिक्षक आशुतोष पान्डेय , प्राथमिक शाला प्रधान पाठक मुबस्सीर अहमद , दुष्यंत रजक इत्यादि द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला के हाथों से बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं पुस्तके वितरण कर स्वागत किया गया, अपने संबोधन में श्री शुक्ला ने कहा कि शाला भवन में कक्षों की कमी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को पूर्ति के लिए शासन तक पहुंचाएंगे एवं हर संभव मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार राज्य गीत एवं राष्ट्रगान गाया गया साथ ही साथ मुख्यमंत्री के उद्बोधन को मंच से पढ़ा गया।कार्यक्रम का संचालन क्रिस्टीना जॉन्स द्वारा एवं सहयोगी के रुप में नेमा श्री गुप्ता उपस्थित रही, वही शाला के प्राचार्य श्रीमती रीना‌ राहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने हमेशा स्कूल के विकास के लिए हर संभव लड़ाई की है और करते रहुंगी लेकिन मेरी लड़ाई इस स्कूल के विकास के लिए था और आगे भी स्कूल के विकास के लिए मेरी हर संभव लड़ाई जारी रहेगी। इसके साथ ही मिडिल स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों को शाला आने हेतु प्रेरित करने वाला गीत गाया गया।अंत में हुए कार्यक्रम को उत्साह एवं सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करने के लिए माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक गरिमा साहनी ने मंच संचालन कर सभी का अभिवादन व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में सभी शिक्षक बच्चे नव प्रवेश बच्चे अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज हाइवा का डाला उठाकर सड़क पर दौड़ा रहा था चालक, सरकारी बोर्ड से टकराया, बिजली तार टूटकर गिरा, बड़ा हा... शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को अधजले डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...हृदयविदारक घटना से मची सनसन... सोशल मीडिया पर जल्दी अमीर बनने की सनक में मासूम की बेरहमी से हत्या, बच्चे को शराब पिलाकर चाकू से रेत... बिलासपुर:- दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, दोनो... पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी...