कोटा

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा म.प्र. से शराब लाकर खपाने और बेचने वालों को किया गया  गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना प्रभारी कोटा व आबकारी की टीम को सूचना मिली की मध्य प्रदेश के अमलाई से शिवतराई रोड से मोटरसाइकिल में शराब लेकर आ रहे हैं सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा शिवतराई रोड में गोबरीपाठ चौक के पास घेराबंदी मोटरसाइकिल को रोका गया जिसके पास रखें 2 नग बैग को चेक किया गया जिसमें गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा ब्लू चीप रॉयल व्हिस्की एवं देसी प्लेन शराब मिला, जिसे मोटरसाइकिल चालक तुषार साहू एवं पीछे बैठे युगल अग्रवाल से शराब के बारे में पूछताछ करने पर अमलाई मध्यप्रदेश से मोटरसाइकिल से लेकर आना बताया। दोनों आरोपी तुषार साहू और युगल के कब्जे से 46 नग गोवा व्हिस्की 23 नग ब्लू चिप रॉयल व्हिस्की 25 नग देसी प्लेन मदिरा कूल 16.9 लीटर कीमती ₹10720 एवं एक नग मोटरसाइकिल अपाचे टीवीएस आरटीआर क्रमांक CG 10 ED 9428 को जप्त किया गया है।

उनसे पूछताछ करने पर पूर्व में बिक्री करने के करगिकला के रूपेन्द्र साहू के पास शराब छोड़ना बताये जाने पर, उन दोनों के निशानदेही और बताये अनुसार भूपेंद्र साहू पिता स्वर्गीय धनीराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम करगी कला के दुकान व घर में पुलिस व आबकारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी रूपेंद्र साहू के कब्जे से 45 नग गोवा व्हिस्की व 22 नग ब्लू चिप रॉयल व्हिस्की सभी 180ml वाली म.प्र. का शील मोहर लगा शराब बरामद हुआ। जिसे जप्त कर लिया गया आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना कोटा व आबकारी टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी