मस्तूरी

राज्य स्तरीय पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता 24 से 26 जून तक…. गोयल पावर जीम एवं छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ का आयोजन

उदय सिंह

मस्तूरी – गोयल पावर जीम मस्तूरी एवं छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय पावर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता 24-26 जून को मस्तूरी में आयोजित होगी, गोयल पावर जिम के संचालक अरुण कुमार गोयल ने बताया की मस्तूरी क्षेत्र में पहली बार राज्य स्तरीय पावर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, दिनांक 24 से 26 जून 2022 को किया जाना है इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 16 जिलों से 300 खिलाड़ी भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में मिनी सब – जूनियर , सब – जूनियर , जूनियर, सीनियर एवं मास्टर -1 , 2 , 3 , 4 ( महिला एवं पुरूष ) खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे पावर लिफ्टिंग , स्कॉट , बेन्चप्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता ( Un – equipped ) का आयोजन गोयल पॉवर जिम मस्तूरी , द्वारा छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सत्कार भवन , जोन्धरा चौक , मस्तूरी , बिलासपुर में किया जाना है । यह प्रतियोगिता प्रशासनिक अधिकारीगण एवं राजनीतिक प्रमुखों के अतिथ्य में आयोजित होगी इस प्रतियोगिता के संचालन में आयोजन समिति से पदाधिकारीगण : मुख्य संरक्षक – अभिनय डहरिया संरक्षक – राम विजय चेयरमेन-प्रफुल कुमार सुमन, अध्यक्ष-अरुण कुमार गोयल, उपाध्यक्ष-पवन कुमार(राजा) डहरिया कोषाध्यक्ष-करन सुमन, सचिव-अमन निराला, कार्यकारिणी सदस्य-शोलजर लहरे का सहयोग रहेगा कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियो / स्ट्रांग मेन / वुमन को स्पेशल गिफ्ट अथवा नगद पुरस्कार,गोयल पावर जिम द्वारा दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि गोयल पॉवर जिम के संचालक अरुण कुमार गोयल नेशनल मेडलिस्ट है , एवं साथ ही राजीव स्पोर्ट टैलेंट अवॉर्ड से सम्मानित भी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...