कोटा

तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को रौंदा…. पति की मौत पत्नी गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा- नवागांव मार्ग के श्रीराम राईस मिल के सामने एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल से अपने गांव बिल्लीबंद जा रहे पति पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गयी तो वही 8 माह की प्रेग्नेंट पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना कोटा थाना पुलिस व डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस व डायल 112 घटना स्थल पर पहुँचकर घायल महिला को इलाज के लिए कोटा थाना के डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा भेजा गया

जहां घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1,30 बजे मृतक रवि जायसवाल पिता मोहन लाल 25 वर्ष निवासी बिल्लीबंद व उसकी पत्नी मनीषा जायसवाल दोनो अपने मोटरसाइकिल क्र.CG 10 AQ 7393 मे सवार होकर कोटा से अपने गाँव बिल्लीबंद जा रहे थे तभी यह लोग श्रीराम राईस मिल के पास पहुँचे ही थे

कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा क्र. CG 12 C 3307 ने अपनी चपेट में लेते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिससे रवि हाइवा के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी

वही मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

उक्त घटनाकारित हाइवा चालक हाइवा को मौक़े पर छोड़ घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने हाइवा को जप्त कर हाइवा चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की पता तलाश मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,