छत्तीसगढ़बिलासपुर

क्या भाजपा लगाएगी किसी नए चेहरे पर दांव, रेस से बाहर होने वाले बड़े नेता लगा रहे जोर

पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी लोकसभा सीट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था,

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। उसके बाद से हर तरफ यही चर्चा है कि उनके मुकाबले भारतीय जनता पार्टी किसे मैदान में उतारेगी। पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी से कई नाम उभरकर सामने आए हैं ।पूर्व नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी लोकसभा सीट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही प्रभारी अनिल जैन ने स्पष्ट कर दिया था कि इस बार पार्टी जहां एक तरफ मौजूदा सांसदों का टिकट काट रही है वहीं हारे हुए विधायकों को भी टिकट नहीं देगी। रेस से बाहर होने के बाद अमर अग्रवाल की कोशिश होगी कि उनके ही किसी करीबी को टिकट दिलाया जाए। इस बीच संघ के डॉ विनोद तिवारी का नाम उभरकर सामने आया । उनकी छवि और जीत की संभावना से जिले के बड़े भाजपा नेता सहमे हुए हैं और बंद कमरे में हुए समझौते के बाद फैसला लिया गया है कि डॉक्टर विनोद तिवारी के अलावा किसी को भी भारतीय जनता पार्टी टिकट दे दे यही कोशिश की जाए। यानी फिलहाल डॉक्टर विनोद तिवारी के खिलाफ जिले के ही बड़े भाजपा नेता गोलबंदी करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच दो नए नाम उभरकर सामने आए हैं जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू का भी नाम है। साहू समाज के बड़े वोट बैंक को ध्यान में रखकर उनके नाम को आगे लाया गया है लेकिन उनके साथ कुछ विवाद भी जुड़े हो सकते हैं इसलिए जूना बिलासपुर निवासी अधिवक्ता अरुण साव के नाम पर दांव खेला जा सकता है। अरुण साव हाई कोर्ट में अधिवक्ता है और संघ से भी उनका पुराना नाता रहा है। भले ही सक्रिय राजनीति में अरुण साव नहीं रहे हो लेकिन जिस तरह अचानक से लखनलाल साहू को पिछले लोकसभा चुनाव में आगे किया गया था उसी तर्ज पर मुमकिन है कि आखिरी वक्त पर अरुण साव को टिकट दे दिया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज