जांजगीर चाँपा

स्कूटी सवार हेडमास्टर को 10 मीटर तक घसीटते ले गई ट्रक, कुचलने से हुई दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक वाहन ने स्कूटी सवार हेड मास्टर को चपेट में ले लिया और घसीटते हुए लगभग 10 मीटर तक ले गई जिससे हेड मास्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के सीसीआई रोड की है मौके पर चक्काजाम की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल शव को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिडिल स्कूल कटघरी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं अकलतरा निवासी अजय कुर्रे उम्र 52 साल अपने बीमार पिता को देखने पचरी गांव जा रहा था अभी स्कूटी से सीसीआई रोड पर पहुंचा था की सामने से चावल लेकर जा रही ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 4835 से उसकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। घटना में अजय कुर्रे ट्रक में फंस कर 10 मीटर तक घसीटता चला गए और पहिए के नीचे कुचलने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी थी इसे देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची अकलतरा पुलिस ने शव को उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और दुर्घटना कारित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल जांच पंचनामा के बाद घटना पर मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना कारित ट्रक अकलतरा के रसिक बिहारी राइस मिल से चावल लोड कर निकली थी जहां से थोड़ी दूर पर ही यह घटना घट गई।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...