बिलासपुर

शराब पीने से मना करने पर हत्या के नियत से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी तरूण गलपाण्डे निवासी नयापारा सिरगिट्टी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नयापारा सुलभ शौचालय के पास अमन श्रीवास शराब पी रहा था जिसे मना करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जेब मे रखे ब्लेड वाली उस्तरा से वार कर गंभीर चोट पहुॅचाया था जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपी अमन कुमार श्रीवास घटना दिनांक से फरार होकर अन्यत्र स्थान पर छिप रहा था।

इसी दौरान मुखीबर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी अमन कुमार श्रीवास को पकडकर थाना लाया गया जिन्होने अपने कथन मे प्रार्थी के साथ हत्या करने के नियत से ब्लेड से हमला कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटनास्थल मे प्रयुक्त किये गये धारदार ब्लेड जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ...