रतनपुर

खेलगांव नवागांव में खेलने का जुनून दिख रहा खिलाड़ियों में….कोच दे रहे प्रशिक्षण

जुगनू तंबोली

रतनपुर – स्कूल गेम्स 2022-23 की शुरुआत जुलाई माह से प्रारंभ होने वाली है बहुत जल्द वार्षिक खेल कलेंडर की रूप रेखा तैयार हो जाएगी इसको ध्यान में रखते हुए ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव नवागाँव के खिलाड़ी पदक जीतने के इरादे से बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी खेल अभ्यास में जुट गए है इस संबंध में जानकारी देते हुवे खिलाड़ियों के कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूल गेम्स की तैयारी में खेलगाँव नवा गॉंव के खिलाड़ी सुबह- शाम पानी टंकी खेलमैदान में सुबह 5 से 7 बजे व शाम को भी 5 से 7 बजे तक मैदान में अभ्यास कर पसीना बहा रहे है दो साल कोविड महामारी की वजह से खिलाड़ी अपना खेल कौशल का प्रदर्शन नही कर पाए थे जिनका मलाल आज भी खिलाड़ियों को है फिर से स्कूल गेम्स तय समय सीमा में प्रारंभ होने से खिलाडीयो के चेहरे पर मुस्कान वापस लौट आई है और सभी खिलाड़ी मेहनत करने में जुट गए हैं

इससे पहले भी खेलगाँव के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी राज्य व रास्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने गॉंव का नाम रोशन किया है पानी टंकी खेलमैदान में प्रतिदिन विभिन्न खेल जैसे- कबड्डी, कुश्ती, कुरास, एथलेटिक्स , व जुडो आदि खेलो का आ प्रैक्टिस किया जाता है खेलकूद की बदौलत गाँव से लगभग 30 से 40 खिलाड़ी सरकारी जॉब नायाब तहसीलदार, पुलिस, छत्तीसगढ़ बल, शिक्षाकर्मी, व व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे है आने वाले समय मे और भी बालक व बालिका खिलाडीयो का जॉब लगने की संभवाना है

अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में बालक वर्ग में – कौशल यादव, शत्रुहन श्याम, रविश साहू, प्रकाश पोर्ते, अरविंद श्याम, अजित श्याम, दिनेश साहू,विक्की श्याम, टिल्लू श्याम, ज्ञानी कैवर्त, राजा श्याम, कृष श्याम, समीर श्याम, राजेश साहू, गोपी कैवर्त, अनिल श्रीवास, साहिल जायसवाल, दीपक साहू, व बालिका वर्ग में – रंभा जायसवाल, दीपाली जायसवाल, आकाशी जायसवाल,

रंभा श्याम, मानशी श्याम, काजल श्याम, सीता भानु, हुलसी श्याम, आकांशा श्याम, राजेश्वरी श्याम, निगीता श्याम,काजल जायसवाल आदि खिलाड़ी अभ्यास करते है इनको प्रैक्टिस कराने में खेलमैदान संरक्षक गुलाब सिंह श्याम का विशेष सहयोग रहता है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...