छत्तीसगढ़मस्तूरी

सीबीएसई 10 वीं के परिणाम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने भी गाड़े है झंडे, परीक्षा परिणाम ने बढ़ाया उत्साह

इस वर्ष कई वजहों से इस स्कूल पर संकट के बादल गहराने लगे थे लेकिन परीक्षा परिणामों से सारे बादल छंटते नजर आ रहे हैं

ठा. उदय सिंह

इस वर्ष कई अप्रिय वजहो से सुर्खियों में रही डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के लिए सीबीएसई कक्षा दसवीं के परिणाम सुखद संदेश लेकर आए। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के कई बच्चों ने 80% से अधिक अंक लाकर स्कूल को गौरवान्वित किया है । वेद परसदा मस्तूरी में स्थित सीबीएसई डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल को लेकर इस बार मीडिया में नेगेटिव खबर ही अधिक थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल के अभय कुमार पटेल ने 88% अंक हासिल कर सबको चौंकाया है। अगर बात करें डीएवी पब्लिक स्कूल की तो यहां द्वितीय स्थान पर रहे हैं किशन साहू जिन्हें 84% अंक हासिल हुए हैं। तृतीय स्थान पर नेहा पटेल रही है। नेहा को 83% और अंशिका गुप्ता को भी 83% अंक मिले हैं।

संजय सिंह को 82% अंक हासिल हुआ है। इससे जाहिर हो रहा है कि यहां शिक्षा के गिरते स्तर की जो बात हो रही थी वह भ्रामक थी। इस वर्ष सीबीएसई के 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन भी यहाँ बेहतर रहा । स्कूल की छात्रा निशा श्रीवास्तव ने तो 90% अंक हासिल किए। उमेश ने 84 प्रतिशत चांदनी सिंह ने 78% और श्रुति नेताम ने 73% अंक किए है।इनके अलावा आँचल सिंह और अंजली कोशले को 70% अंक प्राप्त हुए है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में भी छात्र-छात्राओं ने 70% से अधिक अंक अर्जित किए। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि आलोचनाओं के बाद भी डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में पढ़ाई का स्तर कायम है। क्योंकि अधिकांश बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय यही के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया है। साधन संपन्न हिन् बच्चों के लिए आरंभ इस स्कूल में सीबीएसई पद्धति से पढ़ाई कराई जाती है। इस वर्ष कई वजहों से इस स्कूल पर संकट के बादल गहराने लगे थे लेकिन परीक्षा परिणामों से सारे बादल छंटते नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...