रायपुर

रेलवे स्टेशन के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर मिले कई जगह चाकू से वार के निशान

रमेश राजपूत

रायपुर – रायपुर रेलवे स्टेशन के पास देर रात  एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक के गले, पेट और जांघ में चाकू से कई बार वार किए गए। मृतक के शरीर में आधा दर्जन से ज्यादा चोट के निशान हैं। युवक होटल के पास मृत पड़ा हुआ था। आसपास के लोगो ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान रामनगर निवासी देवा नायडू 18 वर्ष के रूप में हुई है।विवाद की वजह और हत्या करने वालो का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवक का शव अंबेडकर अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक देवा मजदूरी करता था। अक्सर उसे स्टेशन के आसपास ही घूमते देखा गया था। मंगलवार की रात में उसे तीन लड़कों के साथ देखा गया था। पुलिस को शक है कि आपसी विवाद में युवकी की हत्या हुई होगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,