रतनपुर

बिलासपुर रेंज के नव पदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार… रतनपुर में मां महामाया के किए दर्शन,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रेंज के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग आईपीएस ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने रेंज कार्यालय में विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत देर शाम आईजी श्री गर्ग रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण भी कराया गया। आईजी श्री गर्ग ने दर्शन उपरांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनसेवा के संकल्प की बात कही। ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी आईपीएस रामगोपाल गर्ग को सौंपी गई है।

उन्होंने आज 23 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आईजी रामगोपाल गर्ग वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों सहित विभिन्न रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह आईपीएस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने भी उनसे सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,