बिलासपुर

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव:- 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को होगा मतदान, आदर्श आचार संहिता लागू,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 5 सरपंच एवं 12 पंच पद के रिक्त पदों पर 27 जून को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श संहिता प्रभावशील हो गई है। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बिल्हा के ग्राम पंचायत पेण्डरवा (द), भरारी एवं मंजुरपहरी, कोटा के ग्राम पंचायत केन्दाडाड़ एवं तखतपुर के ग्राम पंचायत जूनापारा के सरपंच पद हेतु मतदान होगा। इसी प्रकार पंच पद के रिक्त पदों में बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमा के वार्ड क्र. 06, नेवसा के वार्ड क्र. 12, पोंड़ी स के वार्ड क्र. 12, लखराम के वार्ड क्र. 13, बिटकुली द के वार्ड क्र. 1, मस्तूरी के ग्राम पंचायत सुलौनी के वार्ड क्र 10 एवं पचपेड़ी (3), कोटा के ग्राम पंचायत मझवानी के वार्ड क्र 3, मझगवां के वार्ड क्र. 01, बेलगहना के वार्ड क्र. 17 एवं मेलनाडीह के वार्ड क्र. 6 तथा तखतपुर के जूनापारा में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मतदान केन्द्रों की सूची के प्रकाशन के साथ ही 2 जून को नाम निर्देशन पत्र लिये जाएंगे। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 9 जून है।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किया गया हैं। चुनाव प्रचार सभाओं के आयोजन, लाउडस्पीकर का उपयोग, जुलूस के मार्ग निर्धारण एवं जुलूस निकालने के लिए एवं संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में होर्डिंग्स लगाने हेतु सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,