कोरबा

8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, हरदीबाजार पुलिस की कार्रवाई…

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब, गांजा बिक्री करने वालों धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम धौंराभांठा रामपुर निवासी विदेशी राम मरकाम अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो विदेशी राम मरकाम पिता फागूराम मरकाम उम्र 48 वर्ष साकिन धौराभांठा रामपुर का अपने घर के आंगन में लोगों को बैठाकर शराब पिलाते हुए मिला जिसके पेश करने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के 15 लीटर वाली प्लास्टिक के डिब्बा में भरी हुई लगभग 08 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रू. एवं शराब बिक्री रकम 100 रूपये के साथ पकड़ा गया विदेशी राम मरकाम को अवैध रूप से शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया गया जो अवैध रूप से शराब रखने के संबध में कोई लाईसेंस या दस्तावेज नही होना बताया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में नशा मुक्ति हेतु विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब एवं गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. धनंजय सिंह, प्रआर. 351 ओमप्रकाष बैस, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 594 मुकेष यादव, आरक्षक 213 गौकरण श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...