मस्तूरी

अज्ञात वाहन ने मोटर सायकल सवार को लिया चपेट मे, मौक़े पर एक की मौत, दो गंभीर.. मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना।

उदय सिंह

मस्तूरी – बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां पर डाक्टरों ने घायलों की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर वाहन चालक की तलाश कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के टिकारी निवासी अमर टंडन(25) किसान हैं। बुधवार की सुबह वे अपने ससुराल सरगंवा से साला सिद्धार्थ और साली संगीता को लेकर गतौरा जा रहे थे। बाइक सवार युवक साला और साली को लेकर गतौरा के कंकालीन मंदिर के पास पहुंचे थे। नहर पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला और युवकों को गंभीर चोटे आई।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को मस्तूरी स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने अमर टंडन को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्डम मे भेज दिया। वहीं, घायलों की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...