मस्तूरी

पैसो के विवाद मे पत्नी, सास, ससुर और साला ने मिलकर दामाद की चाकू डंडा मारकर हत्या…ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी श्याम लाल साहू की पुत्री राजेश्वरी बाई साहु की शादी 12 वर्ष पूर्व जयरामनगर खैरा निवासी संतोष साहु पिता कालीदीन साहु उम्र 36 वर्ष से हुई थी जिसके बाद मृतक संतोष साहु शादी के बाद से अपने गृह ग्राम की सभी सम्पति को बेचकर अपने ससुराल वेद परसदा मे ही रहने लगा था मृतक द्वारा अपने ससुर को करीब 8 लाख 43 हजार रुपये जमीन बिक्री के नाम पे बिक्रिनामा के रूप मे दिये थे।

जिसको वापस मांगने पर ससुर और दामाद के बिच आये दिन विवाद होता था। आज दोपहर 12 बजे के आसपास फिर से दामाद और ससुरालियों के बिच फिर से झगड़ा होने लगा। इतने मे विवाद इतना बढ़ा की दामाद को पत्नी ससुर,सास एवं साले ने मिलकर लाठी डंडे और चाकू से सर एवं अन्य जगहों मे ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद सडयंत्र के तहत मृतक की पत्नी राजेश्वरी ने डायल112 को फोन कर मृतक की जमीन मे गिरने की जानकारी दिया एवं डायल 112 को बुलाया गया जब डायल 112 मौक़े पर पहुचे तब मृतक संतोष के बेटे शिवम् साहु उम्र 11 वर्ष ने बताया की उसके पापा की उसकी मम्मी और नाना नानी एवं मामा ने मिलकर लाठी डंडा एवं चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जब मस्तूरी पुलिस को हुई तब वहां घटनास्थल पहुंच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया।

उसके बाद तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुंच पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे तभी जब मृतक के परिजनों को ज्ञात हुआ की संतोष साहू की हत्या हो गई है और शव को पीएम के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रखा गया है तब मृतक के परिजनों ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अपनी मांगो को लेकर मस्तूरी जांजगीर मेन रोड पर शव को बीच सड़क मे रख चक्काजाम कर दिया।

प्रशासन के अश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ फिलहाल शव को पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...