जांजगीर चाँपा

शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण का मामला…पुलिस ने शिकायत के बाद मुम्बई से किया आरोपी को गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी रवि चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गई, वही युवक अब शादी करने से मना कर रहा है, रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में धारा 376 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे सायबर सेल की मदद से मुंबई से पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतरे, आरक्षक मणिशंकर कश्यप, साइबर सेल आरक्षक से सिदार सिंह पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...