छत्तीसगढ़बिलासपुर

विधायक के निर्देश पर सख्त हुआ आबकारी विभाग, अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों की अब खैर नहीं

रिहायशी सिटी में स्थिति गुड़गुड़ एवं ब्लैक जैक बार में रात दो से तीन बजे तक युवकों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते स्कूल-कॉलेज के छात्र देर रात तक बार में बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाते रहते हैं

सत्याग्रह

लंबे समय बाद आबकारी विभाग ने शहर में बेखौफ तरीके से संचालित हुक्का बार में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान अलग अलग हुक्का बार में छापेमारी की गई।हालांकि आबकारी को दो ही हुक्का बार में हुक्का पाइप व मसाले मिले। दोनों बार संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शहर में होटल चलाने के लिए गुमास्ता लाइसेंस लेकर हुक्का बार संचालित करने की परंपरा शुरू हो गई है, जहां नाश्ता व भोजन कराने की आड़ में युवक-युवतियों में हुक्के की लत परोसी जा रही है। ज्यादातर हुक्का बार शहर में आधी रात तक गुलजार होता है।रिहायशी सिटी में स्थिति गुड़गुड़ एवं ब्लैक जैक बार में रात दो से तीन बजे तक युवकों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते स्कूल-कॉलेज के छात्र देर रात तक बार में बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाते रहते हैं।यही वजह है कि लगातार शिकायतों के आधार पर आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर ब्लैक्जैक हुक्का बार और गुड गुड हुक्का बार में रविवार की रात दबिश दिया इस दौरान बारों में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।आबकारी विभाग ने उक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त विजय सेन शर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक आशीष सिंह एवं उनकी समस्त टीम ने की।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार