
जुगनू तंबोली

बिलासपुर – इंटरनेशनल इनरव्हील क्लब आफ बिलासपुर 326 का पद ग्रहण समारोह होटल ग्रांड अम्बा में रखा गया 2021-22की अध्यक्ष निशा क्षत्री ने 2022-23की अध्यक्ष जयश्री भट्टाचार्य को कॉलर पहनाकर एवं पिन लगाकर कार्यभार सौंपा ।2021-2022 की सचिव ज्योति सक्सेना ने आगामी वर्ष की सचिव रेखा सक्सेना को पिन लगाकर सचिव पद का दायित्व सौंपा, साथ ही ज्योति सक्सेना पूर्व सचिव ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सत्र2021-2022 के कार्यकाल में कितने प्रोजेक्ट सेवा कार्य के किये गए ,इनरव्हील बहनों ने किस किस प्रोजेक्ट में धनराशि स्पांसर की ,किस सेवा कार्य मे सहयोग किया,पूरे कार्यकाल के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की

2021-2022 की अध्यक्ष निशा क्षत्री एवं सचिव ज्योति सक्सेना ने सभी इनरव्हील बहनों को धन्यवाद प्रेषित किया एवं जयश्री भट्टाचार्य की नई टीम को बधाई देकर कार्यभार सौंपा कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुनीता चावला ने किया । नए सत्र की अध्यक्ष जयश्री भट्टाचार्य ने अपनी टीम का परिचय दिया, उपाध्यक्ष लीना सिंह ,आई पी पी निशा क्षत्री सचिव श्रीमती रेखा सक्सेना ,कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता ,आई .एस .ओ .आसमां नासिर ,संपादक भूमिका डोडेजा,क्लब पत्राचार सुदीक्षा सखूजा बनी। सत्र 2022-2023 की अध्यक्ष ने साल भर होने वाले प्रोजेक्ट की चर्चा विस्तार से की और बताया कि गर्ल्स चाइल्ड एडॉप्शन में ज्यादा से ज्यादा काम करना है ,सचिव रेखा सक्सेना ने क्लब की सदस्यों को इनरव्हील क्लब की सभी जानकारियो का नॉलेज रहे,इनरव्हील क्लब के प्रोटोकॉल को जाने इस पर चर्चा करके बताया कि उनके इस कार्यकाल में विभिन्न ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं समय -समय पर इनरव्हील क्विज होते रहंगे सभी विजेता को गिफ्ट एवं सत्र के अंत मे सम्मानित किया जाएगा।