मल्हार

शासकीय कर्मचारी, अधिकारी गए हड़ताल पर…शिक्षकों ने भी किया समर्थन, ठप्प रहा काम काज, स्कूलों में लगें ताले…

हरिशंकर पांडेय

मस्तूरी – अपने विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारियों के 5 दिवसीय हड़ताल का खासा असर पहले दिन क्षेत्र में देखने को मिला। स्कुलो में जहां शिक्षको के नही पहुचने से बच्चो को मायूस होकर घर जाना पड़ा तो वही स्थानीय सभी कार्यालय भी दिनभर सुना रहा है। तहसील में काम काज ठप्प होने का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जरूरी काम के लिए घर से निकले लोग मायूस होकर वापस लौट आए वही पटवारी कार्यालय खुलने के इंतजार में लोग बैठे रहे।

नगर पंचायत कार्यालय मल्हार में भी कर्मचारियों के नही आने से जरूरत मन्दो को भटकना पड़ा यहां कोई अपने आवास की समस्या, राशन कार्ड की समस्या, पेंशन की समस्या व अन्य कारणों से आए लोगो को भटकना पड़ा। सबसे ज्यादा असर मस्तूरी में देखा गया यहाँ ब्लाक मुख्यालय होने की वजह से ब्लाक ऑफिस, तहसील कार्यालय, बीईओ कार्यालय, पीएचई कार्यालय, स्वास्थ कार्यालय सहित सभी जरूरी कार्यालय है जहां पूरे ब्लाक के लोगो का प्रतिदिन काम होता है। उन सभी लोगो को काम नही होने से निराश हुई।

मस्तूरी में हुआ जंगी प्रदर्शन….

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ईकाई मस्तूरी का हड़ताल। महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता कि मांग पर प्रदर्शन अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आहवान पर तहसील शाखा मस्तूरी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने पंडाल लगाकर मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न विभाग के कर्मचारी अधिकारी 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरुप 20 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठे तथा अपने मौलिक अधिकार की मांग को पूरा करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की गयी। इस अवसर पर मस्तूरी तहसील के संयोजक डाॅ.प्रदीप श्रीवास्तव,अध्यक्ष रामकिशोर राठौर , महासचिव राज कुमार मिश्रा,डॉ पीके अग्निहोत्री ,सुरेंद्र डहरिया, सुरेंद्र त्रिपाठी,श्रीमती अन्ना टोप्पो,रामेश्वर राठौर, शेष नारायण गुप्ता,ए.के. वैष्णव,श्रीमती धात्री सिंह, ओंकार शर्मा,जगदीश साहू,प्रेम लाल राय,दिलीप भूषण कुर्रे,राहुद देव भारद्वाज,कीर्तन,प्रमोद कीर्ति,जगमोहन कोशले, धृतलहरे,आर.डी.सूर्यवंशी आदी कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शिक्षको ने सरकार के सद्बुद्धि के लिए किया जलाभिषेक-

मस्तूरी के किरारी में शिक्षको ने छत्तीसगढ़ सरकार के सद्बुद्धि के लिए प्रसिद्ध लटेश्वरनाथ महादेव में पूजा कर जलाभिषेक किया। उन्होंने भोलेनाथ से प्रार्थना किया कि सरकार उनकी सभी जरूरी मांगो को जल्द पूरा करे क्योकि अन्य राज्यो के सरकार अपने अधिकारी कर्मचारी ये सुविधाए दे रही फिर हमें क्यो नही दिया जा रहा इसलिए सावन के पवित्र माह के सोमवार को भोलेनाथ को जल अर्पित कर व गौ माता का आशीर्वाद लेकर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।आज के जलाभिषेक कार्यक्रम में निम्नानुसार शिक्षक / कर्मचारी उपस्थित रहे । राजेश सिंह क्षत्री ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मस्तूरी , सुनील चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष , सूरज सिंह क्षत्री सचिव, मो .शहजादा , सुचित्रा चंदेल , सुरेन्द्र त्रिपाठी ,विजय पाटनवार राजेश खाण्डेकर अंजू चौहान , ज्योति परमार कल्याणी चौधरी , शकुन चौहान , श्रिता मिश्रा , माधुरी पटेल , अन्नपूर्णा कौशिक , मंजू शिला सोनी , विनय गुप्ता , शिवनाथ यादव , शिवनंदन साहू , दीपक दुबे , योगेश चंदेल , धनन्जय तिवारी , संजय राम , शंकरलाल मिश्रा , नवल सिंह , डी. पी. भारद्वाज कमल सिंह राजपूत , शिवकुमार कैवर्त ,कृष्णकुमार साहू
सहित बडी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...