मस्तूरी

मस्तूरी: रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार ट्रक ने ग्रामीण को लिया चपेट में…पहिये के नीचे कुचलने से हुई मौत

उदय सिंह

मस्तूरी – जयरामनगर मेन रोड में दोपहर 2:30 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सड़क हादसे की सूचना लगते ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेत्तर मेहर पिता परसराम मेहर 75 वर्षीय निवासी कुडूभाटा दोपहर जयरामनगर चौक के पास सड़क किनारे जा रहा था जिसे जयरानगर रेलवे स्टेशन की ओर से मस्तुरी की तरफ आ रही ट्रक क्रमाक CG-12-C-1878 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे बुजुर्ग ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटनाकारित ट्रक और चालक को पकड़ लिया है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...