रायपुर

कोरोना अपडेट :- नए संक्रमित मरीज़ो की संख्या 5000 के भीतर, वही स्वस्थ होने वाले मरीज़ो की बढ़ी संख्या….थोड़ी राहत के साथ मौत के आंकड़े 100 के पार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– छत्तीसगढ़ का ग्राफ एक बार फिर घटते क्रम पर जाने लगा है इस बीच राहत की बात यह है कि रोजाना प्रदेश में मिल रहे नए संक्रमितो की अपेक्षा दोगुने संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं जिससे लग रहा प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश में 4 हजार 328 मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है तो वही 9 हजार 631 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि 103 मरीजों की मौत होने की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। प्रदेश में अब भी कुछ ऐसे जिले है। जहाँ संक्रमण के मामलों में ज्यादा कमी देखने को नही मिली है। जिनमे सबसे ज्यादा सरगुजा में 390 नए मरीज मिले हैं, वहीं कोरिया में 302,जांजगीर में 315,सूरजपुर में 187, रायगढ़ में 283, रायपुर में 260, दुर्ग में 140,, बलारामपुर में 345 नए मरीज मिले हैं।,राजनांदगांव से 55, बालोद से 127,बेमेतरा से 45 , कबीरधाम से 66 , धमतरी से 97,, बलौदा बाजार से 199, महासमुंद से 125, गरियाबंद से 76, बिलासपुर से 148, मुंगेली से 115,जीपीएम से 155, जशपुर से 219, बस्तर से 116, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, कांकेर से 115, नारायणपुर से 37, बीजापुर से 29 नए मरीज मिले हैं। वही प्रदेश मे सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 16 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 7, जांजगीर और कोरिया में 8-8,बिलासपुर और कोरबा में 10-10 लोगों की जान गयी है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की 9 लाख 45 हजार 694 हो गई है। जिनमे से 8 लाख 62 हजार 660 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 70 हजार 540 मरीज एक्टिव है।

संक्रमण में आ रही कमी, मौत के मामले अब भी स्थिर

बिलासपुर जिले में कोरोना की गति पहले से कम होती नजर आ रही है जहां बीते कुछ दिनों में ही संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला एकाएक कम होता दिख रहा है तो वही संक्रमण के जद में आने वाले मरीजों की मौत का सिलसिला अभी जारी है इसी कड़ी में शनिवार को जिले में 148 नए संक्रमितो की पहचान की गई है जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज कोरोना के चपेट में आए हैं जिले में इन मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितो की संख्या 63 हजार 197 हो गई है इधर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या अब भी स्थिर है जहां औसतन रोजाना ही 14 से अधिक मरीजों की मौत जिले के अलग-अलग कोविड हॉस्पिटलों में हो रही है बीते 24 घंटों में भी जिले में 14 संक्रमित मरीजों की सांसे थमी है जिनमें सबसे अधिक 9 मरीज बिलासपुर जिले के है तो वही 5 मरीज अन्य जिलों के रहने वाले हैं जो संक्रमण के बाद उचित उपचार के लिए शहर के अलग-अलग कोविड हॉस्पिटलों में एडमिट हुए थे। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मरने वाले मरीजों में 80 प्रतिशत मरीज 50 से ऊपर उम्र के हैं जिनकी मौत हुई है इन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोनावायरस ने मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 1449 हो गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,