छत्तीसगढ़बिलासपुर

मित्र विहार में हुई चोरी का आरोपी पकड़ाया, पत्रकार के घर चोरी करने वाले से 70000 रुपये बरामद

इस चोरी के खुलासे से तारबाहर पुलिस ने राहत की सांस ली है ,क्योंकि मामला पत्रकार से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस की आलोचना भी खूब हो रही थी

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

पिछले दिनों बिलासपुर में एक के बाद एक हो रही सिलसिलेवार चोरियों से पुलिस की नींद उड़ी हुई थी। अब धीरे-धीरे उन मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी होने लगी है। 11 फरवरी की रात बिलासपुर पत्रिका के स्थानीय संपादक वरुण श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:00 बजे जब वे घर लौटे तो पाया कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है । अंदर अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी कोई चोर चुरा ले गया है ।इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान पता चला की घटना वाले दिन बदमाश इमरान खान को मित्र विहार के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ में इमरान खान टूट गया और उसने चोरी का अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने चांदी के जेवर समेत सत्तर हजार रुपए जप्त किया है । इस चोरी के खुलासे से तारबाहर पुलिस ने राहत की सांस ली है ,क्योंकि मामला पत्रकार से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस की आलोचना भी खूब हो रही थी।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना