बिलासपुर

हाईकोर्ट आवासीय परिसर के मकान से नगदी समेत लाखो के सोने चांदी के सामानो की चोरी….2 घरों को बनाया निशाना

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हाईकोर्ट के आवासीय परिसर में शनिवार की रात चोरों ने ड्राइवर और सहायक ग्रेड दो के मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। उन्होंने मकान में घुसकर सामान को बिखेर दिया। इस दौरान कर्मचारी अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। रविवार की सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।चकरभाठा के रहंगी रोड स्थित हाई कोर्ट आवासीय परिसर में रहने वाले ड्राइवर विक्रम सिंह चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि रात 10.30 बजे वे खाना खाकर परिवार के साथ सोने चले गए। रविवार की सुबह 6.30 बजे उनकी पत्नी नमिता सिंह चौहान जागी। उन्होंने देखा कि कमरे में रखे आलमारी का दरवाजा खुला था। कमरे में आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। नमिता ने इसकी जानकारी अपने पति को देकर जगाया। पति-पत्नी कमरे से बाहर निकले तो पीछे का दरवाजा भी खुला था। उनकी आलमारी में रखा सोने का हार, सोने की चेन, टाप्स, चांदी का हाथ फूल, चांदी का पायजेब, चांदी के पायल कीमत करीब 3 लाख पचास हजार व नकद 12 हजार स्र्पये टोटल 3,62000 गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही चकरभाठा पुलिस को दी।

वहीं, उनके पास ही रहने वाले दिनेश दास मानिकपुरी हाई कोर्ट में सहायक ग्रेड दो के पद पर हैं। शनिवार की रात 10 बजे वे परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। रविवार की सुबह छह बजे उनकी पत्नी सरिता दास जागी। इस दौरान कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी देकर जगाया। पति-पत्नी कमरे से बाहर निकले तो मकान के पीछे के दरवाजे का जाली टूटा था। चोरों ने खिड़की की कूंडी भी तोड़ दी थी। दरवाजे से घुसे चोरों ने दिनेश के ब्रिफकेश को बाहर फेंक दिया था। वहीं, उनकी पेंट की जेब में रखे पांच हजार 5000 स्र्पये पार कर दिए थे। इसके बाद मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की गई है। इस पर चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक और उनकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। इसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...