रायगढ़

सुरक्षाकर्मी ही निकला चोर…नाइट शिफ्ट के दौरान..लैपटॉप, मोबाईल और बाइक लेकर हो गया था फरार, बिलासपुर में पकड़ाया

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – चांदनी चौक स्थित मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल के कार्यालय में देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 मई की देर रात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक स्थित मेसर्स सुनील कुमार अग्रवाल के कार्यालय में चोरी होने कि शिकायत ऑफिस के मैनेजर सुशील कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने बताया था कि पिछले एक माह से मोहम्मद सलमान और रमेश सिदार अपनी-अपनी पाली में आफिस की सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 18 मई को पेटी ठेकेदार विलियम मिंज ऑफिस में रुका था। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड मोहम्मद सलमान वहा ड्यूटी पर था। जहा सुबह उठने पर ठेकेदार ने देखा कि उसका फोन और पर्स गायब था। जिसकी सूचना पाकर मैनेजर सुशील अग्रवाल ऑफिस पहुंचे।

जहां उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि आरोपी गार्ड ऑफिस में रखा एचपी का लैपटॉप और पार्किंग में खड़ा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल लेकर 2.50 मिनट में चोरी कर भाग निकला है। इधर इस मामले में पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद जांच शुरू की। जहा उन्हे पता चला कि रेतमड़ी सेवानगर यूपी निवासी आरोपी मोहम्मद सलमान बिलासपुर में है।।जिसपर पुलिस ने तत्काल बिलासपुर पहुंच विनोबा नगर मैग्नेटो मॉल के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लेकर पहुंचे। जिसके पास से पुलिस को चोरी हुए नगदी,लैपटॉप और बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख...