मस्तूरी

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने मस्तूरी विकासखंड के गांवों का किया सघन दौरा…खेतों में जाकर किसानी एवं फसलों की हालात का लिया जायजा

उदय सिंह

मस्तूरी – कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने आज कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ मस्तुरी विकासखण्ड के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसलों एवं खेती-किसानी के ताजा हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों के साथ खेतों तक पहुंचकर फसलों एवं कृषि कार्यों का अवलोकन किया। किसानों एवं कृषि मजदूरों से बातचीत भी की।उन्होंने बताया कि गत दो-तीन दिनों में अंचल में बारिश होने से बंद पड़े कृषि कार्य फिर से शुरू हुए हैं। फिर भी गांव में उपरी क्षेत्र में पानी की कमी के कारण खेत सूखने शुरू हो गये हैं। कमिश्नर ने आज मस्तुरी के ग्राम पेण्डरी, रिस्दा, हिर्री, देवगांव, खुड़ूभांठा और पाराघाट सहित अनेक ग्रामीणों का सघन दौरा किया। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को अल्प वर्षा वाले क्षेत्रों का हर रोज दौरा कर किसानों को हरसंभव सहयोग करने कहा है।राज्य शासन की मंशा के अनुरूप नजरी आनावारी तैयार करने के निर्देश भी दिये हैं। हिर्री एवं रिस्दा में बिजली की अत्यधिक कटौती की जानकारी किसानों द्वारा दिये जाने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को दो दिनों में स्थित सुधारने के निर्देश दिये हैं। डॉ. अलंग ने पाराघाट में आयोजित राजस्व शिविर का भी अवलोकन किया।राजस्व संबंधी विभिन्न कामों से आये हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हाल-चाल पूछा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसई पी.के.आनंद, एसडीएम पंकज डाहिरे, कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी.हथेश्वर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी साथ थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना