बिलासपुर

VIDEO:घर में सो रहा था परिवार…बाहर देर रात पेट्रोल डालकर सामान में लगा दी आग, घटना के पीछे क्या थी वजह परिवार दहशत में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर कालोनी यदुनंदन नगर तिफरा में रेखा सिंह अपने पति और बच्चों के साथ स्वंय के मकान में रहती है, बीती रात अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर घर के सामने सामान को आग के हवाले कर दिया, इधर सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा घर के 3 गेट, प्लाई और सीसीटीवी कैमरे का वायर जलकर राख हो चुका था, उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो पता चला कि 3 अज्ञात लोग एक लीटर वाले दो डिब्बे मे पेट्रोल डालकर आग लगाते हुये दिखाई दे रहे है।

इस आगजनी की घटना से परिवार को लगभग 90 हजार रुपए की क्षति हुई है, जिन्होंने इस घटना की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है,

प्रार्थिया ने कुछ लोगों के द्वारा कुछ दिन पहले धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया है और आशंका जताई है कि शायद उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया हो, फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 436-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी