बिलासपुर

सीएमएचओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप,,सीएससी के अलावा शहरी क्षेत्रों के दफ्तरों से नदारद मिले डॉक्टर और कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए पहुच रहे मरीजो को उपचार नही मिल पा रहा है। यहाँ न तो डॉक्टर आते हैं और न तो अन्य स्टॉफ ऐसे में मजबूरन मिलो दूर सफर तय कर मरीजो को बिलासपुर सिम्स आना पड़ रहा। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर स्टाफ की मनमानी का खुलासा सोमवार को सीएमएचओ के निरक्षण के दौरान हुआ। जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, एमएलटी सहित 9 स्टॉफ नदारद थे। जिसपर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने सभी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार ऐसी शिकायत मिल रही कि यहाँ ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थिति रहते हैं।

जबकि तनख्वाह पूरी ले रहे हैं लेकिन अब ऐसा नही होगा। जो कर्मचारी काम मे लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीएमएचओ के निर्देश पर रतनपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश सिंह ने 9 स्टाफ को नोटिस जारी किया है। यदि जानकारी संतोषजनक नही मिला तो इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जननी शिशु कार्यक्रम की ड्यूटी छोड़ हो गई नदारद डॉ झा

प्रत्येक माह गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी ब्लॉक व सीएससी स्तर पर महिला डॉक्टरों की ड्यूटी लगा कर गर्भवती महिलाओं का जांच किया जाता है कोटा ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य रतनपुर के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा डॉक्टर नेहल झा की ड्यूटी लगाई गई थी डॉक्टर झा भी ड्यूटी से नदारद थी जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को जांच कराने और स्वास्थ्य केंद्र में भटकना पड़ रहा था डॉक्टर झा 11:00 बजे ओपीडी में पहुंची जिसके बाद कुछ गर्भवती महिलाओं का जांच कर 1:00 बजे दोपहर फिर वह ओपीडी छोड़ कर चली गई जिससे दूर ग्रामीण अंचल से आए गर्भवती मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा था।

खादय एवं औषधि प्रशासन और मलेरिया कार्यालय का किया गया निरीक्षण…

सोमवार को सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने खादय एवं औषधि प्रशासन और मलेरिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमे खादय एवं औषधि प्रशासन विभाग में 15 मे से केवल एक कर्मचारी ही उपस्थित मिला। इसी तरह मलेरिया कार्यालय में 18 मेरे से केवल तीन कर्मचारी उपस्थित थे। जिसको लेकर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव को जिम्मेदार अफसरों को जमकर फटकार लगाई है। जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं

इन कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस
– डॉ.शीला साहा, स्त्री रोग विशेषज्ञ
– डॉ. नेहल झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ
– डॉ. शिल्पा मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी
– डॉ. प्रांजल सिंह, फिजियोथेपिस्ट
– सुनीता सिंह फार्मासिस्ट
– सुधा मिश्रा, पर्यवेक्षक
– शैल मरावी , एल एक व्ही
– शिवकुमार नागरची, एमल्टी
– सीताराम पटेल, एमल्टी
-रविन्द्र गेंदले सहायक औषधि नियंत्रक
– चन्द्रकला ठाकुर , औषधि निरीक्षक
– श्पीयुष जायसवाल औषधि निरीक्षक
– सोनम जैन औषधि निरीक्षक
– अश्विनी कुमार औषधि निरीक्षक
– संघर्ष मिश्रा एफएसओ
– देवेन्द्र कुमार विंध्यराज एफएसओ
– मोहित बेहरा एफएसओ
-अविशा मरावी एफएसओ
– सोमेन्द्र ध्रुव सहायक ग्रेड 02.
– रवि यादव सहायक ग्रेड
– निधि जायसवाल नमूना सहायक
– प्रतीक तिवारी नमूना सहायक
– मनीष पैकरा सहायक ग्रेड 03

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...