बिलासपुर

देर रात बदमाशों ने एटीएम को बनाया निशाना,, आग लगाकर हुए फरार, सिविल लाइन पुलिस खंगाल रही सीसी टीवी फुटेज..

रमेश राजपूत

बिलासपुर-स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे रविवार रात एक अज्ञात युवक द्वारा इंदु चौक स्थित एटीएम को आग लगाकर मौके से फरार हो गया। हालांकी इस घटना से एटीएम में रखे पैसों तक आग नही पहुंच पाई। लेकिन एटीएम में लगे कार्ड रीडर के आसपास के कुछ जगहों में क्षति पहुंची है घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को सोमवार को दी गई, मामले कि शिकायत करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी ने बताया कि शनिवार को वह बैंक बंद करके घर चले गया था। जब वह सोमवर सुबह बैंक आकर सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि भूतल मे स्थित पंजाब नेशनल के एटीएम मे रविवार रात्रि करीबन 10.10 बजे मे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मे घुसकर एटीएम को नुकसान पहुंचाने के नियत से माचिस से आग लगाते दिखा जिससे मशीन मे आग लगकर धुंआ निकलते दिखा। जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बैंक के आला अधिकारियों को सुचना दी। जिसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस में की गई। जिनपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज़ जांच में जुट गई है। वही सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिले विडियो से आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए...