बिलासपुर

चकरभाठा के होटल से खाना खाकर निकले युवकों से मारपीट और लूटपाट.. आरोपी शराब के लिए कर रहे थे पैसों की डिमांड,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी अरनव उर्फ युग मिश्रा की शिकायत पर आरोपी अविनाश शर्मा और उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 309(6)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी अरनव मिश्रा निवासी सरकण्डा लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है, उसने बताया कि 16 जनवरी 2026 की रात वह अपने दोस्त शुभम माखीजा के साथ कार क्रमांक CG 10 AB 9510 से रायपुर रोड स्थित शिवा इन होटल परसदा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद रात करीब 11:30 बजे दोनों होटल से बाहर निकले। इसी दौरान होटल के गेट के पास खड़े कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। प्रार्थी के अनुसार, एक युवक पीले रंग की हुडी पहने हुए था। उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने अरनव के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे 900 रुपये जबरन छीन लिए। आरोपी ने खुद को अविनाश शर्मा, चकरभाठा निवासी बताते हुए धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पर शुभम माखीजा के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना प्रार्थी ने अपने पिता को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...