कोरबा

विधानसभा स्तरीय भारत गौरव पदयात्रा, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरदा से हुआ प्रारंभ

दुर्गेश मरावी

हरदी बाज़ार –विधानसभा स्तरीय भारत गौरव पदयात्रा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरदा से आज मंगलवार को आरंभ हुआ ।जिसमें कटघोरा विधायक व मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए उतरदा के रेलड़बरी,नवाडीह, सरगुजिहा पारा,बस्ती,लोटना पारा ,सिरली,बोईदा, होते हुए ग्राम मुरली तक पदयात्रा किया गया, इस कांग्रेस पार्टी के गौरव पद यात्रा में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने जादा से जादा कार्यकर्ताओं व लोगों को शामिल होने के लिए अपील की है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार भारत गौरव पदयात्रा आज मंगलवार 9 अगस्त को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उतरदा से प्रारंभ हुआ विधायक पुरुषोत्तम कंवर के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर 14 अगस्त को विधान सभा क्षेत्र कटघोरा में समापन किया जाएगा ।

विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने लोगों से अपील की है इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें पदयात्रा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विधानसभा स्तरीय भारत गौरव पदयात्रा में शामिल होने को कहा इस गौरव पथ यात्रा में रामशरण कंवर,कौशल श्रीवास,मनहरण ठाकुर,हेमलाल राठौर,हबीब खान,श्रवण कश्यप,मनमोहन राठौर,प्रताप राठौर,कमलेश कुर्रे, विनोद राठौर,विक्रम राठौर,कमलेश साहू सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...