बिलासपुर

सम्पति विवाद के चलते आदतन अपराधी का फुफेरे भाई ने की हत्या

दो दिन पहले ही छुटा था जेल से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार गुंडागर्दी के चक्कर में जेल में था बंद

बिलासपुर : कोतवाली अंतर्गत किला वार्ड में शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटर कि फुफेरे भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है पुलिस ने शव को मरच्यूरी भिजवा दिया है , देर रात पुलिस आरोपी की तलाश करती रही।
जानकारी के अनुसार किला वार्ड निवासी राजकुमार उर्फ राका पिता राधेश्याम यादव उम्र 34 साल कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर था उसके खिलाफ करीब 15 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
शुक्रवार रात को घर में था इसी समय राजेंद्र नगर में रहने वाला उसका फुफेरा भाई सुभाष यादव पिता गणेश यादव घर पहुंचा दोनों के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश थी । सुभाष ने पुरानी रंजिश पर बातचीत करने का हवाला देकर राका को घर से बाहर निकाला घर के बाहर उसने मौका पाकर चाकू से राका के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया
घटना को राका की मां चंद्रिका ,भाई और परिवार के अन्य महिलाओं ने देखा आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया ।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची शव को मरच्यूरी भिजवाया। देर रात पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...