कोरबा

शुष्क दिवस पर अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा बरामद

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा ऑपरेशन निजात के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में गांजा, अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कॉलेज चौक हरदीबाजार के पास सुनील राठौर द्वारा अपने ठेला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर सुनील राठौर के कब्जे से बोरी में रखी 40 पाव अवैध देशी शराब प्रत्येक 180 एमएल वाली कांच की शीशी में भरी हुई कुल 7.2 लीटर कीमती 3,200/- रूपये बरामद हुई जिसे मौके पर सीलबंद कर गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 360/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि. प्रदीप यादव, प्रआर. ओमप्रकाष बैस, प्रआर. ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक संजय चन्द्रा,कमल कैवर्त,प्रवीण राजवाड़े,मुकेश यादव, प्रफुल्ल साहू, गौकरण श्याम, हेमंत कुर्रे,भीषम नारंग, गौतम पटेल, महिला आरक्षक ममता दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...