बिलासपुर

तिफरा ओवरब्रिज के रोड डिवाडर से टकराई कार… गंभीर रूप से घायल युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की हुई मौत, साथी हुआ घायल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा ब्रीज के पास एक कार एक्सीडेंट में युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर रोड से शनिवार को देर रात करीब 2.30 बजे रामा ब्रेकिंग वेब पोर्टल के संचालक पत्रकार राहुल त्रिपाठी अपने मित्र जितेंद्र गहवई के साथ शहर लौट रहे थे।

तभी तिफरा ओवर ब्रिज के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे पत्रकार राहुल त्रिपाठी को गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां वेंटिलेटर खाली नहीं होने के कारण उन्हे प्रथम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

जहाँ रविवार को शाम 5 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में पत्रकार राहुल त्रिपाठी के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इधर कार में सवार स्वास्थ्य कर्मी जितेंद्र गहवई को भी गंभीर हालत में व्यापार विहार स्थित एलिट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी हालत फ़िलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवा पत्रकार राहुल त्रिपाठी की आकस्मिक हुईं इस मौत में पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...